किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। पीड़ित पति ने गुरुवार को सदर थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला पूर्व में भी लापता हुई थी। वहीं पीड़ित पति अपनी पत्नी के लापता होने का कारण सोशल मीडिया बता रहे हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला का निकाह वर्ष 2024 में हुआ था। लेकिन अब तक महिला की रुखसती नहीं हुई थी। लापता महिला अपने पिता के घर रह रही थी।बुधवार की सुबह अपने पिता के निवास स्थान से बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गई। यह भी पढ़ें- बेटी को लेकर घर से लापता हुई महिला किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि लापता महिला की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...