हमीरपुर, मार्च 17 -- बिवांर। मायके में रह रही पत्नी प्रेमप्रसंग के चलते पति संग रहने को राजी नहीं है। उल्टा उसे जहर देकर जान से मारने की धमकी दे रही है। ससुराली भी दामाद का उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित ने ग्रामीणों संग थाने आकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 23 अप्रैल 24 को थाना मौदहा के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी मायका में ही रह रही है। पति उसको लेने जाता है तो ससुराली भेजते नहीं है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के युवक से प्रेमप्रसंग है। जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसके साथ रहने को राजी नहीं है। ससुरालीजन भी उसके साथ अभद्रता करते हुए भगा चुके हैं। एक बार पत्नी अपने प्रेमी के साथ उसके घर आकर अभद्रता कर चुकी है। उसे जहर खिलाकर जान से मार देने की धमकी फोन से दे रही है। पत्नी की धमकी से ...