लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव मदारपुर बसही मे एक युवक ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नियत से हंसिये से वार कर दिया। जिसके कारण पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने पति को हंसिये के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना हैदराबाद के गांव मदारपुर बसही निवासी नीलम देवी पत्नी उत्तम कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार को उसके पति ने जान से मारने की नियत से मारा पीटा। जिसके कारण उसको गंभीर चोटे लगी। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि पति के विरुद्ध गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर दरोगा जय नारायण यादव ने पुलिस बल के साथ पति उत्तम कुमार को घटना मे प्रयुक्त हंसिये के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.