अमरोहा, जून 23 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी, साढ़ू व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि उसके नाबालिग बेटे ने पत्नी को उसके साढ़ू के साथ कमरे में अश्लील हरकतें करते देखा और इसकी जानकारी उसे दी। जब वह शिकायत लेकर ससुराल पहुंचा तो पत्नी, साढ़ू, सास और साले ने उसके साथ गाली-गलौज की व् मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- पत्नी पर साढ़ू संग अश्लील हरकतों का आरोप, विरोध पर पति से मारपीट आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उसे ससुराल से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित अपने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा और साढ़ू पर पत्नी के साथ अश्...