गंगापार, जून 12 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मारपीट, घर में तोड़फोड़ करने तथा जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। यह भी पढ़ें- पत्नी पर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...