अलवर, मई 13 -- अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के मांडण थाना क्षेत्र में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर पति को शक होने पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी ट्रेन से खाटूश्याम जी के दर्शन करने चला गया। तीन दिन बाद जब घर से बदबू आई तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी के गांव वापस लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।मृतका अपने दो बच्चों के साथ एक साल से रह रही थी हरियाणा नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि मांडण थाने पर सूचना मिली की क्षेत्र के महतावास गाँव मे 7 मई पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। और मौके से फरार हो गया है । 10 मई को बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर से शव बरामद किया। इसके बाद जब पति 12 मई को गांव लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गय...