मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरी में बुधवार को आपसी विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोपित पति भोली राय को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में भोली राय की पत्नी उर्मिला देवी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। गौरतलब है कि बुधवार को भोली राय ने पत्नी उर्मिला देवी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका मेडिकल में इलाज चल रहा है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भोली राय को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपित ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद जान मारने की नीयत से चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। आनन-फानन में बेटी ने मोतीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...