मेरठ, अप्रैल 5 -- माधवपुरम में महिला को पति ने बेरहमी से पीटा। उस पर चाकू से हमला किया। घायल महिला सड़क पर आई तो आरोपी पति ने उसे सड़क पर बाल पकड़कर घसीटकर पीटा। आसपास के लोगों के विरोध पर आरोपी फरार हो गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना ब्रह्मपुरी पर पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि उसकी शादी माधवपुरम निवासी तारा सिंह से 28 नवंबर 19 को हुई थी। उसका पांच साल का बेटा है। उसके भाई का आपरेशन हुआ। सूचना पर वह मायके गई। अस्पताल में रहना पड़ा। इसी दौरान भाई की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद वह वापस घर आई। शाम को आए पति ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। चाकू से उस पर हमला कर दिया। पति बाहर निकला और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.