पत्नी पर अवैध हथियार तस्करी में शामिल होने का आरोप
मेरठ, मई 24 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, उसके भाई और अन्य सहयोगियों पर अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रोशनपुर डोरली निवासी नईमुद्दीन ने बताया कि 28 मार्च और 30 मार्च को अपनी पत्नी सीबा उर्फ सोनिया एवं तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित आरोपों को लेकर शिकायत दी थी। आरोप है कि दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 18 मई को उसकी पत्नी, उसका भाई समीर सैफी और सास स्वालिन थाना कंकरखेड़ा पुलिस के साथ घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने यह कहते हुए उसके मकान की तलाशी ली कि उसके पास अवैध हथियार हैं। पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से बच्चों को उसके पास छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.