पत्नी ने साथियों संग घर में घुसकर पति को पीटा, किया अधमरा
महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम महम्मदा टोला पोखरा में पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब पत्नी अपने सहयोगियों के साथ पति के घर पहुंच गई। उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।महम्मदा टोला पोखरा निवासी रामप्रताप ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी। आरोप है कि बीते 12 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने तीन सहयोगियों के साथ अचानक उसके घर पहुंच गई। घर पहुंचते ही सभी लोग गाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.