हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव के विवेक कुमार की पत्नी निशा कुमारी ने अपने पति, सास और ननद पर मानसिक उत्पीड़न एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लालगंज थाना पर आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लालगंज थाना पर पुलिस को बताई कि 12 मई 2017 को विवेक कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। जिससे एक 7 वर्ष का बेटा और 04 वर्ष की बेटी है। लेकिन शादी के बाद से ही उसे पति विवेक कुमार, सास पूनम देवी, ननद शिल्पी देवी और शिंपी देवी के द्वारा प्रताड़ित और मारपीट किया जाने लगा। 16 दिसंबर की रात उक्त सभी लोगों ने कमरा बंद कर उसके साथ मारपीट किया। जिससे उसे अंदरूनी और बाहरी चोटें आई। मारपीट के दौरान दाहिने आंख में गंभीर जख्म हो गया। 112 को डायल कर बुलाई,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर चली गई। जि...