गौरीगंज, जून 24 -- अमेठी। संवाददाता सिंहपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटवा में तैनात सहायक अध्यापक अंसार अहमद पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने खंड शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार विवाह को पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शिक्षक ने अपनी सर्विस बुक में पत्नी का नाम दर्ज नहीं कराया है। पत्नी का आरोप है कि वह बाहर स्वयं को अविवाहित बताता है और कई युवतियों के संपर्क में रहता है। आरोप है कि वह हिन्दू लड़कियों के साथ अनुचित संबंध रखता है तथा उनसे अशोभनीय व्यवहार करता है। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती है। पत्नी ने आशंका जताई है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते...