अमरोहा, अप्रैल 12 -- हसनपुर। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर ने शनिवार रात कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। पिछले कई दिन से वह नगर में मकान निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य कर रहा था। शनिवार को वह काम पर नहीं आया और गांव में शराब पीने लगा। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो देर शाम उसने आम के बाग में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन नगर के निजी अस्पताल लेकर दौड़े जहां चिकित्सक ने उपचार से हाथ खड़े कर दिए। परिजन पाकबड़ा के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। देर रात बिना कानूनी कार्रवाई शव क...