अमरोहा, फरवरी 21 -- रहरा, संवाददाता। पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर परेशान युवक ने गुरुवार दोपहर घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मचा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी 20 वर्षीय कृष्ण कुमार की पत्नी निशा नाराज होकर करीब एक माह पूर्व मायके जनपद संभल के गांव हयातपुर चली गई थी। आठ दिन पहले कृष्ण कुमार पत्नी को लेने हयातपुर गया था लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद कृष्ण कुमार घर लौट आया। बताया जा रहा है कि पत्नी के नहीं आने की वजह से वह बेहद परेशान था। मां गुड्डी देवी का कहना है कि कृष्ण कुमार गुरुवार दोपहर बाद घर के कमरे में चला गया। काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.