लखनऊ, अप्रैल 20 -- जानकीपुरम में रविवार देर रात पत्नी के मनपसंद साड़ी न पहनने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलपुर निवासी धर्मपाल (24) ई-रिक्शा चालक था। परिवार में पत्नी नेहा है। मृतक के बड़े भाई नन्दकिशोर ने बताया कि मंगलवार को परिवार में भतीजी ललिता की शादी है। घर पर शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। रविवार को घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। इस दौरान धर्मपाल की पत्नी नेहा तैयार हो रही थी। तभी पति ने दूसरी साड़ी पहनने के लिए कहा। नेहा ने वह साड़ी पहनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति गुस्से में वहां से चला गया। रात में खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। सोमवार सु...