फरीदाबाद, अगस्त 21 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसाइटी निवासी एक महिला ने 11 जुलाई को बेटे के साथ मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पति की लाश को प्लास्टिक में लपेटने के बाद बोरे में बंदकर अरावली के जंगल में फेंक दिया। महिला ने परिजनों को बताया कि पति दोस्तों के साथ विदेश घूमने गए हैं। बुधवार रात पुलिस ने वारदात के करीब 41 दिन बाद शव को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मूलरूप से अजरौंदा गांव निवासी हरवीर मलिक के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करते थे। हरवीर अपनी पत्नी संगीता और बेटे साहिल के साथ साल-2023 में गांव अजरौंदा से सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसाइटी में रहने गए थे। हरवीर के भाई कुलवीर ने गुरुवार को अपनी शिकायत में पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.