हिन्दुस्तान, जनवरी 28 -- हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। पत्नी द्वारा फोन नहीं उठाने से नाराज पति ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे। गुरुग्राम के नवादा गांव में गणतंत्र दिवस की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से अनबन और फिर फोन न उठाने से आहत होकर अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। सुनील की दो दिन से कंपनी में छुट्टी थी, इसलिए सोमवार को वह घर पर ही रुके हुए थे। सोमवार सुबह पति-पत्नी ...