पीलीभीत, मार्च 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। गुरुद्वारा जा रहे ग्रंथी पर हमला करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी की योजना पर प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव कजरा के रहने वाले हरविंदर सिंह पुत्र कपूर सिंह रम्पुरा कोन गुरुद्वारा में ग्रंथी है। बीते रविवार को कढैरचौरा से ग्रंथी हरविंदर सिंह बाइक से वापस गुरुद्वारा जा रहे थे। नदहा गांव के पास पुलिया पर अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। ताबड़तोड़ प्रहार से हरविंदर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बरेली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। शनिवार को पु...