पत्नी ने प्रेमी संग राघुराज को जान देने के लिए किया था विवश
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मलाक पचंभा गांव निवासी रघुराज की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर रघुराज को जान देने के लिए विवश किया था। इसी के बाद उसने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। मलाक पचंभा मजरा रघुनाथपुर निवासी विमला देवी पत्नी स्व. रामलाल ने बताया कि एक अगस्त को उसके बेटे 32 वर्षीय पिंटू उर्फ रघुराज का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला था। आरोप है कि बहू मालती देवी की सौंरई बुजुर्ग निवासी संदीप से दोस्ती थी। इसका विरोध बेटा किया करता था। इसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। 31 जुलाई को पति-पत्नी के मध्य हुआ विवाद पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच सुलह कराया था। इसके बाद से फिर से उन्हीं बातों को लेकर विवाद होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.