औरैया, अप्रैल 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। चिटकापुर निवासी सपना पत्नी नफीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर में हुए विवाद के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। महिला का यह भी आरोप है कि पति ने उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह पति के व्यवहार से काफी समय से परेशान है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.