बाराबंकी, फरवरी 6 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के नूरअली का पुरवा गांव निवासी महिला ने अपने पति पार मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नूरअली का पुरवा गांव निवासी शिवानी व इनके पति रामसजीवन के बीच गुरुवार की रात किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद थाने पहुंची शिवानी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.