हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने के बाद उसे और बच्चों को जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने डायल 112 में पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।आरके टैंट हाउस गली कुसुमखेड़ा निवासी महिला ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसके पति ने बेवजह विवाद के बाद मारपीट कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर सिलेंडर कमरे में लाकर आग लगाने का प्रयास किया। जिससे बच्चे भी डर गए। इसके बाद पति पर बच्चों सहित पत्नी को घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। यहां भी उनका मकान है। अब पति रोजाना विवाद के बाद मारपीट कर रहा है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि पति को पूछताछ के...