पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला
शामली, जून 8 -- कैराना। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी शुभम गर्ग ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह करीब चार माह पूर्व जनपद गाजियाबाद के दादरी निवासी राशि के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भोजन को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी रसोईघर से चाकू लेकर आई और उस पर कई वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद पत्नी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.