मधुबनी, अप्रैल 1 -- लखनौर। आरएस थाना के नवटोल वार्ड संख्या 23 में पति के प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नवटोल वार्ड 23 निवासी मोनी देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर गांजा, भांग और शराब का सेवन कर घर आते हैं तथा उनके साथ मारपीट करते हैं। सोमवार को भी उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया । थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...