बस्ती, जून 20 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में हर्रैया क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति रणजीत सिंह ने उसे मारापीटा, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। लाठी से भी पिटाई की और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, जिससे जीवन संकट में आ गया। इसके साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। हर्रैया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रणजीत निवसी कुड़ियाव थाना उतरौला जनपद गोंडा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...