शिवपुरी, अक्टूबर 29 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से करवाचौथ को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पत्नी द्वारा करवाचौथ का व्रत नहीं रखने और चांद की पूजा नहीं करने से नाराज पति ने पुलिस थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए उसे नुकसान पहुंचाने की आशंका भी जताई है। करवाचौथ के दिन सामने आए इस मामले की चर्चा इलाके में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, बदरवास थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव निवासी बारेलाल आदिवासी, उम्र करीब 30 वर्ष, ने अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बारेलाल ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी ने करवाचौथ के दिन उसके लिए व्रत नहीं रखा। इतना ही नहीं, पत्नी ने चांद की पूजा भी नहीं की। बारेलाल का कहना है कि करवाचौथ का पर्व पति की लंबी ...