गाज़ियाबाद, मई 4 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अलग रह रही पत्नी ने धोखे से पति को अस्पताल बुलाकर अपने दोस्तों से मारपीट करवा दी। पति ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना 28 अप्रैल की है, पति की शिकायत पर पुलिस ने तीन मई को मुकदमा दर्ज किया है।नीति खंड दो में रहने वाले शिवम त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी टीना त्यागी लगभग एक साल से उनसे अलग रह रही है। 28 अप्रैल को टीना ने उन्हें फोन किया और बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। टीना ने उनसे अस्पताल का बिल भरने के लिए रुपयों की मांग भी की। इस पर वह बताए गए अस्पताल में टीना के पास पहुंच गए। वहां पहुंचकर पता चला कि टीना ने अपने दोस्त केशव और उसके कुछ साथियों को पहले बुला रखा था। उन्हें देखते ही टीना ने उन्हें धमकी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.