फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। छत से पत्नी को फेंकने के मामले में दरोगा पति विवेक कुमार और सास के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर के आशुतोष सिटी गेट नंबर 3 निवासी साधना देवी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पति विवेक कुमार सिंह दरोगा के पद पर पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। पति और सास उसे और बच्चों को काफी समय से परेशान कर रहे हैं। सास राजबाला देवी और पति विवेक ने खाना बनाने वाले से षड़यंत्र के तहत फोन करवाकर कमरे पर बुला लिया। 22 जनवरी को बरेली से बस से पहुंची। कमरे पर पति और खाना बनाने वाले नीरज मौजूद थे। इसी बीच नीरज वहां से चले गये। बातचीत के दौरान गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी गयी। दरोगा होने की धौंस दिखायी गई। बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा और पहली मंजिल की खिड़की से बाहर धक्का दे दिया...