पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी का दर्ज कराया सनहा
गढ़वा, अगस्त 5 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के अरसली निवासी तारा देवी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति जितेंद्र शर्मा के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराई है। आवेदन में जिक्र किया है, कि उसके पति जितेंद्र शर्मा एक माह पूर्व काम करने अहमदाबाद गए हुए थे, वहां अचानक तबियत खराब होने पर वह अपने घर अरसली लौट रहे थे। उसी बीच 3 अगस्त के शाम सात बजे वह जबलपुर स्टेशन से गुम हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। तारा देवी ने पुलिस प्रशासन से अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.