हमीरपुर, मार्च 20 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा क्योटरा में संदिग्धावस्था में हुई डीआईजी के भतीजे की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को सारा दिन गांव में गहमागहमी जैसा माहौल रहा। सेवानिवृत्त डीआईजी ने मौरंग खनन करके निकलने वाले ट्रैक्टरों से होने वाले नुकसान का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई है। गांव में सारा दिन गहमागहमी का माहौल रहा। थानाक्षेत्र के क्योटरा गांव निवासी 35 वर्षीय सरजू निषाद पुत्र महेश्वरीदीन 18 मार्च की सुबह गांव के बाहर खेरापति बाबा मंदिर की सीढ़ियों के नीचे घायलावस्था में मिला था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां से कानपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसी रात में सरजू की मौत हो गई थी। उ...