संवाददाता, मार्च 21 -- यूपी के उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डांसर पत्नी ने समझाने के बाद भी डांस करना नहीं छोड़ा तो पति ने गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माखी के रूपऊ गांव निवासी बालकिशन पुत्र रामनरेश की शादी करीब दो साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की रहने वाली माधुरी के साथ हुई थी। बालकिशन को पता चला कि माधुरी डांसर है और वह शादियों व कार्यक्रमों में डांस करती है। बालकिशन के मना करने पर भी जब माधुरी नहीं मानी तो दोनों में अक्सर विवाद होने लगा। मामला बढ़ा तो माधुरी मायके चली गई। गुरुवार को बालकिशन ने बहाने से माधुरी को बुलाया और फिर उसके ही दुपट्टे से गला घोट कर शव नहर की पटरी किनारे फेंक घर चला गया। इसके बाद उसने देर रात डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.