आगरा, जुलाई 3 -- Agra Murder: मेरठ के चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि आगरा से पति की हत्या और शव छिपाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार शव नीले ड्रम में नहीं, बल्कि घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन मिला। सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं, मौत के बाद शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और करीब 46 दिन तक सभी को गुमराह करती रही। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई तो फर्श के नीचे से कंकाल बरामद हुआ। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मूल रूप से भरतपुर (राजस्थान) निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी, मां और दो बेटियों के साथ आगरा के रेणुका धाम में रहते थे। 18 मई के...