वाराणसी, फरवरी 28 -- सारनाथ, संवाद। बेनीपुर (सारनाथ) की शंकरपुरम कॉलोनी में अधिवक्ता पर फायरिंग के लिए ठेकेदार को उसकी पत्नी ने पिस्टल थमाई थी। मामले में सारनाथ पुलिस ने ठेकेदार परीक्षित सिंह की पत्नी विंदेश्वरी सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विंदेश्वरी सिंह पर साजिश में शामिल होने का आरोप है। शंकरपुरम कॉलोनी में अधिवक्ता आलोक पाठक रहते हैं। पड़ोस में बिजली विभाग के ठेकेदार परीक्षित सिंह का मकान है। अधिवक्ता का आरोप है कि शुक्रवार रात 10 बजे वह मकान से सामान निकालकर दूसरे मकान में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच परीक्षित सिंह अपने ड्राइवर के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचे। वाहन खड़ा करने के विवाद में गाली-गलौज करने लगे। इसके कुछ देर बाद ड्राइवर स्कूटी से आया और कहा कि आज तुम्हारा मरना तय है। पीछे से परीक्षित सिंह और उसकी...