नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कुशीनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक पत्नी ने अपने पति का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पति को बचाने के लिए आई सौतन को भी हमला बोलकर उसने बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मारे गए शख्स की मां से तहरीर लेकर पहली पत्नी और उसके बच्चों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी में झगड़ा शनिवार की सुबह-सुबह खेत पर मेड़ बांधने को लेकर हुआ। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर के टोला मदरहवा की है। यहां के रहने वाले ओमप्रकाश राजभर (उम्र 48 साल) ने दो शादियां की थीं। पहली शादी सिरसिया कला के टोला सिरसिया विरभान निवासिनी उर्मिला से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। उर्मिला नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र ...