प्रयागराज, फरवरी 13 -- कौंधियारा/करछना, हिटी। यमुनानगर के कौंधियारा इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गुरुवार को विवाहिता ने सिंदूर खाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही उसकी जान बच गई लेकिन शुक्रवार को उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। कौंधियारा के गौरा गांव का 30 वर्षीय सत्येंद्र तिवारी पुत्र विद्याकांत तिवारी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। लगभग एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था। गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी भारती से नौ फरवरी को किसी बात पर उसका विवाद हो गया। बात इस कदर बढ़ी कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया लेकिन गुरुवार को दोनों में फिर विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर भारती ने सिंदूर खा लिया। भारती की हालत देख सास गंगा देवी उसे अस्पताल ले गईं। इलाज के बाद शुक्रवार स...