खंडवा, सितम्बर 25 -- खंडवा में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया के बीच खंडवा जिले के कोलगांव से गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां तत्कालीन पटवारी पर आरोप है कि उसने गांव की 51 संपत्तियों के रिकॉर्ड अपने और अपनी पत्नी के नाम दर्ज करा लिए। मामले की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित पटवारी राजेश मंडलोई को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।रिकॉर्ड तैयार करने के दौरान खुला मामला मामला उस समय सामने आया, जब स्वामित्व योजना के तहत संपत्तियों के रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने 17 सितंबर को योजना के शुभारंभ से ठीक पहले जिला कलेक्टर को दस्तावेजों के सा...