बुलंदशहर, जून 19 -- नगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू और डंडा लेकर ऑफिस में घुसकर मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से चाकू भी बरामद कर लिया गया, किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र पुत्र बाबूलाल ने तहरीर देकर बताया कि वह इंडियन ऑयल अडानी गैस नीलकंठ रेजीडेंसी में कार्यरत है। उसका उसकी पत्नी कंचन से तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर पत्नी ने सहमति भी दे दी है। इसके बावजूद पत्नी द्वारा दस लाख रुपये की अनावश्यक मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके जहांगीराबाद स्थित मकान के ताले भी ग्राउंडर से कटवा दिए गए, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। आरोप...