एटा, फरवरी 21 -- पारिवारिक कलह में अमांपुर में एक ही दुकान में पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर मालिक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, जबकि पत्नी और तीन बच्चों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। आशंका है कि चार लोगों की हत्या के करने के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर सुन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया है। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला भोजराज निवासी सत्यवीर (50) पुत्र नेमसिंह करीब दस वर्ष पहले गांव से आकर अमांपुर में किराए के मकान में रह रहा था। दुकान के पीछे ही घर था। इसी में पूरा परिवार रह रहा था। अमांपुर में खराद वेल्डिंग की दुकान थी। पिछले चार दिनों से सत्यवीर की दुकान का ताला नहीं खुला था। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.