बरेली, मार्च 10 -- भमोरा, संवाददाता। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने नशे में रविवार रात रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के कुंडरिया इकलासपुर निवासी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि उसका तहेरा भाई हृदयेश कुमार सिंह (35) पंजाब में टंकी की निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। उसके चार बच्चे हैं। मजदूरी के रुपये अपने दोस्तों के साथ शराब पीने में उड़ा देता था। बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी नहीं समझता था इसलिए आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था। पति की हरकतों से परेशान उसकी पत्नी छह मार्च को हृदयेश के पास तीन बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। रविवार को वह अपने तीन मासूमों के साथ घर में था। उसी रात उसने शराब के नशे में मेन गेट बंद कर दिया उसके बाद में बरामदे के बीम में लगे कुं...