मैनपुरी, मार्च 9 -- पत्नी घर से सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर गायब हुई तो युवक तनाव में आ गया। उसने पहले पूरे घटनाक्रम का चार बच्चों के साथ एक वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर किन्हावर से जुड़ा है। यहां के निवासी 38 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह जाटव की पत्नी 4 अप्रैल को घर से सोने चांदी की आभूषण और नकदी लेकर कहीं गायब हो गई। पत्नी गायब हुई तो रणबीर परेशान हो गया। उसने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की रात उसने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो बनाई। जिसमें पत्नी की तस्वीर भी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...