देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने नए वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार समेत गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी ने गोरखपुर के पिपराइच थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने उसे थाने में तलब किया था जिसके बाद से वह काफी परेशान था। महुआडीह थाना क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर के रहने वाले नीरज (24) पुत्र पारस नाथ की शादी गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई थी। इन दिनों नीरज की पत्नी अपने मायके में है। भोर में नीरज उठे और कमरे में लाइट न होने की बात कहते हुए कुर्सी लिए और अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिजन जब चाय लेकर ...