भदोही, अप्रैल 8 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हुसैनीपुर, महराजगंज बाजार में पत्नी को मायका छोड़ने आए युवक और उसके छोटे भाई को ससुराल वालों ने जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाराणसी जिले के खालिसपुर, सारनाथ निवासी रणजीत कुमार जायसवाल ने तहरीर में कहा कि वह पत्नी खुशबू जायसवाल को अपने छोटे भाई अमित जायसवाल के साथ ससुराल में छोड़ने के लिए छह अप्रैल को आया था। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग पहले से ही रंजिश रखे हुए थे। मौका पाकर आरोपितयों ने गाली देने के साथ ही लाठी-डंडे के साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसके और भाई की जान बचाने का काम किया। पुलिस ने पीड़ित के साले दुर्गेश जायसवाल, भाग्यश्री, रमाशंकर, जय शंकर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...