मधुबनी, जून 9 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। पत्नी से झगड़ा कर पति ने सोमवार को अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना घोघरडीहा थाना क्षेत्र के नौवाबाखर पंचायत के सहोरबा गांव वार्ड दो की है। जहां मो सादिक की पुत्र एवं रेहाना खातून के पति मो घूरन साफी (40) ने सुबह लगभग सात बजे अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक घूरन साफी की शादी बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोइर मिश्रोलिया खोजपुर पंचरुखी निवासी रेहाना खातून के साथ हुई थी। इसी बीच उसके एक लड़का एवं तीन पुत्री है। शादी के बाद से पति - पत्नी के बीच अक्सर वाद-विवाद होते रहता था। रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद पत्नी ने सभी बच्चे के साथ पति को छोड़कर मायके चली गई थी। घटना के समय घर मे कोई नहीं था। मृतक ने गर्दन में फंदा लगाकर अपने मोबाइल से विडियो कॉल कर पत्नी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.