हरदोई, जून 1 -- हरदोई। शहर की आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 15 लाख का माल पार कर दिया। घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक शिक्षक सर्वेश पाठक अपनी पत्नी को लेने अयोध्या गए थे। घर में ताला बंद था। सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आवास विकास कॉलोनी निवासी सर्वेश पाठक ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां से पत्नी को लेने अयोध्या थे। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि बदमाश छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचे। कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान खंगाला। घर लौटने पर कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारियां खुली थीं। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सर्वेश पाठक ने बताया कि चोर सोने की अंगूठी, हार, झुमके, चेन, चांदी के आभूषण और ...