पत्नी को लाठी से पीटकर किया बेहोश
पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बीसलपुर। खाना बनाकर घर लौट रही महिला को उसके ही पति ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गयी है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रामरती पत्नी रामचन्द्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह दिनांक 13 मार्च को रात्रि 8 बजे मिडलैड बैंक शाखा बीसलपुर के कर्मचारियों का खाना बनाकर घर लौट रही थी। तभी मकान का ताला खोलते समय उसके ही पति ने रामचन्द्र पुत्र रामबहादुर ने लाठी डंडों से पीटकर उसे अचेत कर दिया। पिटाई के कारण उसके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी पति रामचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.