मुजफ्फरपुर, मई 6 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के देवधारा गांव में पति के अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर पीड़िता लीला देवी ने थाना में शिकायत की है। इसमें पति भोला मांझी, भाभी जयकल देवी को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि अवैध संबंध के विरोध पर पिटाई कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...