रांची, सितम्बर 25 -- रांची के चिरौंदी निवासी सविता सांगा की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव छत्तीसगढ़ की एक नदी में फेंक दिया गया था। चार माह पहले हुई इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब बरियातू थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पति सुकरा लोहरा त्रिपुरा राइफल्स में छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है। हालांकि बरियातू पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस मामले में तीन दिन पहले विवाहिता सुनीता कर्मकार सांगा ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस की टीम मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच के दौरान आरोपी पति की संग्लिप्ता सामने आयी। जिसके बाद बरियातू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि मृतक सविता का शव बरामद नहीं हुआ। उसे आरोपी ने नदी में बहा दिया थ...