इटावा औरैया, जुलाई 13 -- इकदिल। एक युवक ने अपनी जिंदा पत्नी को मरा बताकर दूसरी महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गर्भावस्था में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव चितभवन निवासी रोजिश मंसूरी पुत्री सरफुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2022 को उसका निकाह नई बस्ती इकदिल निवासी अरशद खान से हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने और जेवर, घरेलू सामान व वाहन के लिए 12 लाख रुपये देने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उसका समुचित इलाज नहीं कराया गया और 18 सितंबर 2024 को मारपीट के कारण गर्भस्थ शिशु को चोट पहुंची। वह मायके वालों के...