हसनपुर, जून 25 -- Amroha News: घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही झगड़े हो जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें आपस तालमेल के जरिए सुलझा लिया जाता है, लेकिन कुछ मामले इतने बढ़ जाते हैं उनका निपटारा करना मुश्किल हो जाता है। कई बार बात पुलिस और जेल तक भी पहुंच जाती है। ऐसा ही मामला यूपी के अमरोहा से सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी हो गई। पति ने पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। एक दिन पत्नी रूठकर मायके चली गई। पत्नी की सहानुभूति पाने के लिए पति ने खुद की बांह में गोली मार ली। गुमराह करने के लिए पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी है। जांच के दौरान हकीकत सामने आई। पुलिस ने युवक को गिफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिय...