गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। शिवपुरी चौड़ा खडंजा निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को उनके पति देवेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और दी गालियां दीं। मारपीट के दौरान उनकी दायीं आंख पर गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा है। पीड़िता के अनुसार पति ने पसलियों में भी घूंसे मारे, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ममता ने बताया कि उसी दिन होली के मौके पर उनके चाचा उससे मिलने आए थे। इस दौरान पति देवेंद्र और ससुर बनी सिंह ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि सास ने भी उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और घर से बाहर निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.